कलेक्टर ने ऑगनवाड़ी केंद्र कोटमा का किया निरीक्षण
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने तहसील सोहागपुर के ग्राम कोटमा के ऑगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण केे दौरान कलेक्टर ने ऑगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से महीनों के नाम व अन्य जानकारी ली। जिस पर ऑगनवाड़ी केंद्र कोटमा के बच्चों ने महीनों के नाम भी बताए जिसकी सराहना कलेक्टर ने की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, श्रीमती अमृता गर्ग, महिला बाल विकास अधिकारी श्री मनोज लरोकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
