मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकरण साहू तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

(अनुपपुर) मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रविकरण साहू  कोतमा में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इस दौरान उन्होंने अटल चौपाटी में आमसभा में शामिल होकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को तिरंगा यात्रा के विषय में जानकारी प्रदान किया।

मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री रविकरण साहू तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में कोतमा स्टेशन चौक से शामिल होकर गांधी चौक होते पूरे नगर भ्रमण करते हुए,अटल चौपाटी पहुंचे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अजय सराफ, जन प्रतिनिधि श्री हनुमान गर्ग, श्री पुष्पेंद्र जैन, श्री रामनरेश गर्ग, श्री नवल सराफ, श्री राजेंद्र सोनी, श्री अभिषेक सराफ, श्री बद्री प्रसाद ताम्रकार, छाया सोनी प्रदीप सोनी, नन्हू गुप्ता, सरपंच श्री सूरज अगरिया, कंचन बाई,सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें