जर्जर भवनों पर एक बार फिर नगर निगम कटनी ने की कार्यवाही

अत्यधिक जर्जर भयप्रद भवन को निगम अमले ने किया ध्वस्त

(कटनी) शासन के निर्देशानुशानुसार भयप्रद,जर्जर,मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवनों को चिन्हित कर भवन स्वामी को ऐसे भवन संरचना को हटाये जाने हेतु सूचना पत्र जारी करने एवं भवन स्वामी द्वारा जर्जर भयप्रद भवन को स्वयं न हटाये जाने पर प्रावधान अनुसार व्यवस्थापन / वैकल्पिक व्यवस्था के साथ हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश हैं दिए है जिसके परिपालन में कटनी नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए ऐसे भयप्रद मकानों भवनों पर डिस्मेंटल की कार्यवाही की जा रही है।निगम द्वारा उक्त कार्यवाही आज दिनांक 23 अगस्त को नगर निगम सीमांतर्गतगत ईश्वरीपुरा वार्ड में स्थित भवन स्वामी ग़ुलाम रहमान पिता हाजी मोहम्मद के जर्जर भवन को तोड़ने की कार्यवाही की गई है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें