112 सहकारी समितियों ने पूर्ण किया पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, कलेक्टर श्री सिंह ने किया सम्मानित

(छिन्दवाडा) जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिन्दवाड़ा की शाखाओं से संबद्ध 146 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों ने तेजी से चल रहे पैक्स कम्प्यूटराइजेशन कार्य को समय सीमा में पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि को मान्यता देने के लिए कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री शीलेन्द्र सिंह ने 111वीं वार्षिक आमसभा में 112 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र और 5,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

       पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना के तहत इन समितियों के कर्मचारियों को प्रोत्साहन दिया गया। इस योजना का उद्देश्य सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन को तेजी से लागू करना है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और पारदर्शिता में सुधार हो सके। इस योजना के अंतर्गत, समिति के ऑपरेटरों ने निर्धारित समयावधि में कम्प्यूटराइजेशन कार्य को पूरा कर पैक्स को ‘गो लाइव’ कर दिया।

सम्मानित समितियों में शामिल हैं: मारई, पिंडरईकला, शिकारपुर, गुरैया, माल्हनवाड़ा, उमरिया इसरा, सेजा, चन्हियाकलां, सारना, नेर, कपरवाड़ी, भीमालगोंदी, बिछुआ, करेल, खमारपानी, खामरा, मोया, पाथरी, सोनपुर, तुमड़ागही, कुहिया, खापाकलां, पचगांव, मेगदौन, बांकानागनपुर, चौरई, झिलमिली, समसवाड़ा, कपुरवा, देवरी, साजपानी, नवेगांवकलां, घानाउमरी, छिन्दीकामध, धनौरा, परतापुर, सुरलाखापा, डुंगरिया, बोरगांव, खैरीतायगांव, पारइसिंगा, साईखेड़ा, सावंगा, कुण्डालीकलां, लोधीखेड़ा, घोटी, रंगारी, बैरागढ़, मोरडोंगरी, पाण्ढ़र्णा, पारड़ी, धनपेठ, तेन्डोरी, उमरीकता, राजोराकलां, सिल्लेवानी, गाजनडोह, उमरेठ, रिधोरामेट, पगारा, परासिया, पलटवाड़ा, खजरीअन्तु, सिन्दरई, कारीडोंगरी, पिपला, ढोकडोह, गांगतवाड़ा, बानाबाकोड़ा, रोहना, भुताई, खुनाझिरकलां, पालाखेड़, बदनूर, सावरी, लावाघोघरी, मैनीखापा, हिरावाड़ी, जोबनी, सौंसर, रामपेठ, देवी, बेरड़ी, जामसांवली, निमनी, सिवनी, चिचोलीबड़, राजना, लांघा, खैरीपेका, हीवरासेनाडवार, सिराठा, नांदनवाड़ी, मांगुरली, अम्बाड़ा रायबासा, पठारा, धनोरामेट, देलाखारी, चांवलपानी, छिन्दी (पातालकोट), तीगांव, मारूढ़, बनगांव, चिचखेड़ा, नवेगांव गोंड, सारंग बिहरी, उभेगांव, सरोठ, राजेगांव, मोहखेड़, बीसापुर, लिंगा और उमरानाला।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें