राजस्व वसूली प्राथमिकता से करें : कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

(छतरपुर) कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक कलेक्टर सुश्री काजोल सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।कलेक्टर ने नामांतरण के प्रकरण समय सीमा से बाहर होने पर नायब तहसीलदार बृजपुरा, सरबई एवं ज्योराहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नक्शा तरमीम को प्राथमिकता से करने एवं तहसीलवार लंबित प्रकरणों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेशों के तत्काल अमल के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सटई तहसील अंतर्गत लंबित नक्शा तरमीम के प्रकरणों को 15 सितंबर तक निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सीमांकन संबंधी मामलों को समय सीमा में त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें