ट्रेनों में चोरी करने वाले आदतन अपराधियों को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 78 हजार का माल बरामद

(कटनी) ट्रेनों में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोकेश माकों के मार्गदर्शन में कटनी रेल थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत कटनी रेल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कटनी रेल पुलिस ने पिछले दिनों दो ट्रेनों में घटित चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 4 लाख 78 हजार रूपए का मसरुका बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन अपराधी और जिला बदर के आरोपी हैं और पिछले काफी समय से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जीआरपी को इन बदमाशों की काफी समय से तलाश थी। आरोपियों ने चोरी का माल बेच दिया था, जिसे बरगवां स्थित E.S.A.F. गोल्ड फायनेंस कम्पनी में रखकर लोन लिया गया था। जीआरपी ने मसरुका बरामद करते हुए पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है एवं चोरी का माल बरामद किया गया है।

कटनी रेल थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने ने बताया कि विगत 21-22 अगस्त 2024 की दरम्यानी रात रेल पुलिस द्वारा मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर पेट्रोलिंग की जा रही थी, उसी समय मुखबिर की सूचना पर मुड़वारा स्टेशन के आउटर पर जाकर दबिश दी गई, जहां तीन युवक संदिग्ध हालात में घूमते हुए मिले जिन्हें जीआरपी थाने लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिल्ला उर्फ बिल्लू चौधरी पिता पप्पू चौधरी निवासी झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथ नगर, सुमित वंशकार पिता अनिल बंशकार निवासी झरों टिकुरिया थाना रंगनाथ नगर एवं राजा उर्फ इम्तियाज खान निवासी बड़ी ओमती नया मोहल्ला जिला जबलपुर हाल मुकाम बारडोली कॉलेज के पास, थाना रंगनाथ नगर बताया। आरोपियों ने पूछताछ में दो वारदातों को अंजाम दिया जाना कबूल किया जिसमे जीआरपी थाना के अपराध क्रमांक 568/2024 धारा 379 भादवि में फरियादी दुर्गेश यादव की पत्नी का वाराणसी मैसूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में वाराणसी से बंगलौर सफर के दौरान लेडीज पर्स चोरी करना कबूल किया। पर्स में एक नग सोने की रिंग, एक नग चांदी की पायल और मोबाइल रखा हुआ था।

इसी तरह जीआरपी थाना कटनी के अपराध क्रमांक 607/2024 पारा 305 (सी) बीएनएस में फरियादी रोहित शिवहरे निवासी गोंदिया महाराष्ट्र जब अपनी बहन, भांजी और जीजा के साथ लखनऊ जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था, उसी समय आरोपियों ने ट्रेन धीमी होने पर लेडीज पर्स पार कर दिया था जिसमे एक नग सोने का रानी हार, एक नग सोने की अंगूठी एवं एक नग सोने के कान के टॉप्स रखा हुआ था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दोपहिया वाहन स्कूटी गाड़ी को आउटर पर खड़ी करके ट्रेन के धीमी होने का फायदा उठाकर ट्रेन के अंदर घुसते थे और मौका पाते ही यात्रियों का सामान पार कर देते थे। पकड़े गए आरोपियों में से बिल्ला उर्फ बिल्लू चौधरी एवं राजा उर्फ इम्तियाज जीआरपी कटनी का निगरानी शुदा बदमाश है, जबकि आरोपी सुमित वंशकार जिला बदर का आरोपी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजेश सोनी निवासी झरों टिकुरिया थाना रंगनाथ नगर को चोरी का माल बेब दिया था। राजेश सोनी ने कावस जी वार्ड थाना रंगनाथ नगर निवासी गोलू उर्फ नूरुद्दीन मुसलमान के साथ मिलकर चोरी के माल को बरगवां स्थित स्माल फायनेंस कम्पनी में रखकर 2 लाख 18 हजार रुपये गोल्ड लोन लिया था। जिसकी वर्तमान कीमत 3 लाख 12 हजार रुपये है। राजेश सोनी का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड भी है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी सुजुकी कंपनी की MP21ZC3891 एवं चोरी का माल जप्त किया गया है, जिनकी कीमत कुल 4 लाख 78 हजार रुपये लगभग है।

मामले के आरोपीगण बिल्ला उर्फ बिल्लू चौधरी पिता पप्पू चौधरी उम्र 21 साल निवासी झर्रा टिकुरिया वार्ड नं 33 थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी, सुमित उर्फ अतुल वंशकार पिता अनिल वंशकार उम्र 24 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाधनगर जिला कटनी, राजा उर्फ इम्तियाज अली पिता अमजद अली बडी ओमती जबलपुर हाल मुकाम टिकरा वारडोली कालेज थाना रंगनाधनगर जिला कटनी, राजेश सोनी पिता शिव प्रसाद सोनी उम्र 42 साल निवासी पाठक वार्ड थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी, नूरूद्दीन उर्फ भोलू पिता बख्तियारूद्दीन उम्र 36 साल निवासी कावसजी वार्ड भीम राव चौक थाना रंगनथ नगर जिला कटनी है।

इस वारदात का खुलासा करने में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने, सहायक उपनिरीक्षक निदर्दोष टोप्पो, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक रघुराज परमार, प्रधान आरक्षक शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक नरेश अहिरवार आरक्षक मुकेश पान्डेय, आरक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षक ओमकार सिरसाम, आरक्षक घनश्याम दीक्षित, आरक्षक प्रवीण तिवारी, आरक्षक नारायन मित्रा एवं रेल सुरक्षा बल आरपीएफ सीआइबी से सहायक उपनिरीक्षक अमित सिंह, प्रधान आरक्षक शिवराम शर्मा, आरक्षक मनीष प्यासी, आरक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षक तारा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

✍️ (अभिमन्यु विश्वकर्मा)
    RPKP INDIA NEWS
                 कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें