कृष्ण जन्माष्टमी में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
(कटनी) विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल क़े कृष्ण जन्माष्टमी में 60 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद क़े पदाधिकारी ने रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

जिला मंत्री राहुल दुबे ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद कि स्थपना सन 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी क़े दिन मुंबई क़े संदीपनी आश्रम में हुई थी। आने वाली कृष्ण जन्माष्टमी में विश्व हिंदू परिषद क़े 60 वर्ष पूर्ण हो रहे है। 60 वर्ष पूर्ण होने में कटनी जिले क़े अंदर संगठन 11 प्रखंड केन्द्रों स्तर पर कार्यक्रम आयोजन करेगा जिसमे परिवार प्रबोधन, प्रकतिपंच परिवर्तन कार्यक्रम सम्लित होंगे।

पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद क़े जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी, विभाग सह -मंत्री विनीत तिवारी उपस्थित रहे।
✍️ (अभिमन्यु विश्वकर्मा)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
