देवास जिले में राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर विकासखंड सोनकच्छ में खेल गतिविधियाँ आयोजित हुई

जिले में मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर 31 अगस्‍त तक आयोजित की जा रही है खेल गतिविधियां

(देवास) देवास जिले में हॉकी के महान जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के अवसर पर 31 अगस्त तक जिला और विकासखंड मुख्यालय पर खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके तहत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड सोनकच्छ में पायोनियर इंटरनेशनल स्कूल में बालक और बालिका वर्ग की खेल स्पर्धाए कराई गई। जिसमें फुटबॉल (बालक वर्ग) में पायोनियर इंटर नेशनल स्कूल ने एडवांस अकादमी स्कूल सोनकच्छ को 2-1 से शिकस्त दी।    हैण्डबॉल (बालक वर्ग) में पायोनियर इंटर नेशनल स्कूल ने एडवांस अकादमी को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 8-7 से हराया जबकि हैण्डबॉल बालिका वर्ग में पायोनियर इंटर नेशनल स्कूल ने एडवांस अकादमी स्कूल सोनकच्छ को 6-2 से पराजित किया। विजेताओं को खेल विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य मोना तंवर, राहुल सेंधव, राबर्ड निनामा, विल्सन निनामा, नेहा राजपूत उपस्थित थे।   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें