राजस्व महा अभियान मे जनअभियान परिषद के परामर्शदाता, नवांकुर संस्था निभा रही अग्रणी भूमिका

(उमरिया) जिले में चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान के तहत किसानों के खातो की ई केवायसी का कार्य किया जा रहा है । जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रविन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में परामर्शदाता, बीएसडब्ल्यू , एम एस डब्ल्यू एवं नवांकुर संस्थाएं ई केवायसी के कार्य करवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है । गत दिवस एम एस डब्ल्यू के छात्र रंपत यादव व्दारा भू अभिलेख के 3 हितग्राहियों की ई केवायसी, ग्राम रक्सा में घर घर संपर्क कर किसानों की ईकेवायसी, ग्राम पंचायत करौंदीटोला में परामर्शदाता रवि सिंह व्दारा घर घर जाकर ईकेवायसी, बीएस डब्ल्यू की छात्रा खुशबू सिंह व्दारा घर घर जाकर ई केवायसी, आमगर में बीएसडब्ल्यू छात्र देवचंद्र व्दारा ई केवायसी का कार्य किया जा रहा है । इसके अलावा अन्य बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्यू , परामर्शदाताओ के व्दारा ई केवायसी का कार्य किया जा रहा है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें