कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया

(राजगढ़़) कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य मिश्रा द्वारा निर्माणाधीन नवीन बिल्डिंग ज़िला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा, सीएस डॉ नितिन पटेल, एवं  स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। कलेक्टर द्वारा जिला अस्‍पताल का बारीकी से अवलोकन कर,  व्यवहारिक दृष्टि से कई कार्यों में सुधार करने के लिए मुख्‍य चिकित्‍सा एवं जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही समय-सीमा में निर्माणाधीन नवीन अस्‍पताल भवन का कार्य शीघ्रता से संपादित करने हेतु एजेंसी को निर्देश दिए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें