केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने विश्व धरोहर साँची स्तूप का किया भ्रमण

(रायसेन) केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत  को एक दिवसीय भ्रमण पर रायसेन जिले में सांची स्थित विश्व धरोहर बौद्ध स्तूप पहुंचे। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट शैली देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही यहां के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया। उन्हे सांची स्तूपों की बनावट शैली, उनके ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के बारे में अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा की पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट से जोड़ा जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नवीन अवसर भी सृजित हो रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, क्षेत्रीय निदेशक श्री भुवन विक्रम, अधीक्षण पुरातत्वविद श्री मनोज कुर्मी, सहायक पुरातत्वविद श्री एमसी जोशी तथा साँची स्तूप प्रभारी श्री संदीप मेहतो सहित अनय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें