राष्ट्रीय खेल दिवस: माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में फिट इंडिया शपथ, मैत्री हॉकी मैच और खिलाड़ियों का गौरवमयी सम्मान समारोह संपन्न

(सिवनी) हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर में मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम परिसर सिवनी में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग एवं हॉकी सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी के जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच का आयोजन किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री मेहता ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की। इस अवसर पुलिस अधीक्षक श्री मेहता के साथ-साथ अन्य उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र में माल्र्यार्पण करने के साथ पुष्प अर्पित किये जाने के उपरांत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सिवनी श्रीमती मनु धुर्वे के द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मेहता को पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री मेहता के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त को फिट इंडिया की प्रतिज्ञा दिलाई गयी। इसके उपरांत श्री सुहैल पाशा एवं श्रीमती मनु धुर्वे जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सिवनी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन से राष्ट्रीय खेल दिवस में प्रकाश डालते हुये खिलाड़ियों को खेल के लिये प्रेरित किया। श्री सुनील मेहता पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में बताने के साथ ही खिलाड़ियों को बताया कि खिलाड़ी खेलने से शारीरिक रुप से फिट तो रहता ही है किंतु इसके साथ खिलाड़ियों की खेल के दम पर एक अलग स्वयं की पहचान बनती है अर्थात नाम होता है, वर्तमान में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता के साथ ही विभिन्न शासकीय पदों में नियुक्ति प्रदान की जाती है एवं सबसे बड़ी बात यह है कि खिलाड़ी में कभी भी निगेटीविटी नहीं आती है। उद्बोधन उपरांत हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री अलमास कुरैशी, उवैश खान, कु. पूर्णिमा डहेरिया वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी यश सोनवाने, आर्यन गुर्देकर, तरुण सनोड़िय कबड्डी के खिलाड़ी आयुश इनवाती, रोहित उइके हॉकी के रैफरी श्री रमीज कुरैशी, श्री असद खान, श्री अब्दुल रसीद कुरैशी खेल विभाग की ओर से स्मृति के रुप में मोमेंटो अतिथियों के हस्ते प्रदाय किये गये। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में ऑनलाईन पंजीयन में पूरे मध्यप्रदेश में सिवनी जिला प्रथम स्थान में रहा। जिसमें विभाग के समस्त खेल प्रशिक्षक एवं समन्वयकों के सराहनीय सहयोग के लिये खेल विभाग की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र व मोमेंटो अतिथियों के द्वारा प्रदाय कराये गये।     इसके उपरांत हॉकी मैत्री मैच की विजेता टीमों के समस्त खिलाड़ियों को हॉकी सिवनी की ओर से मेडल प्रदाय करने के साथ ही स्वल्पाहार स्वरुप केले वितरित किये गये। हॉकी सिवनी की ओर से श्री आसिफ भाई, श्री नफीस खान, श्री नीरु निर्मल, श्री जावेद नूरानी, श्री आसिम, श्री वसीम खान का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नारायण सिंह बिसेन के द्वारा किया गया एवं अंत में श्री निकेश पदमाकर के द्वारा सभी आगंतुकों का खेल विभाग एवं हॉकी सिवनी की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें