राष्ट्रीय पोषण मिशन 2024 हेतु मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

(सीधी) जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देकर बताया कि महिला एवं बाल विकास द्वारा पूर्व वर्षो की तरह इस वर्ष भी दिनांक 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक जन आन्दोलन के रूप मे पोषण अभियान प्रत्येक ग्राम में चलाया जावेगा। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में चलने वाले अभिनव अभियान की प्रभावी तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में समस्त पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीधी को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य कुपोषण, बौनापन, एनीमिया (छोटे बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में) के स्तर को कम करना है, साथ ही कम वजन वाले बच्चों के जन्म और अन्य समस्याओं को कम करना है। अभियान का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों में बौनापन को 2 प्रतिशत प्रति वर्ष कम करना है। 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों में अल्पपोषण (कम वजन) को 2 प्रतिशत प्रति वर्ष कम करना और छोटे बच्चों अर्थात 6 महीने से लेकर 59 महीने के बच्चों में एनीमिया की व्यापकता को 3 प्रतिशत प्रति वर्ष कम करना है।

डाॅ अलका सिंह पोषण विशेषज्ञ द्वारा मोटे अनाज से आसानी से बनने वाले व्यंजन एवं उनके पोषक तत्वों के बारे में सूक्ष्म रूप से अवगत कराया गया । आर.सी. त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सीधी द्वारा अभियान के उद्देश्य, घटक, गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें