बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही
(उमरिया) उपसंचालक बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व और परिक्षेत्र अधिकारी धमोखर के निर्देशन पर रात्रि गश्ती के दौरान परिक्षेत्र सहायक धमोखर नारेन्द्र सिंह , मरदरी बीट गार्ड कोमल बैगा, पेट्रोलिंग वाहन चालक, सूर्यभान सिंह, सुरक्षा श्रमिक उमेश यादव एवं सुशील राय ने गष्ती के दौरान बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र की बीट मरदरी के कक्ष क्रमा़ंक त्थ्108 के झुरही बाह के पर्यटन रूट पर अवैध उत्खनन कर रेत से भरे टैक्टर ट्राली को बीती रात्रि को जप्त किया गया है । टैक्टर ट्राली में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है।जिसका चेचिस नंबर 1053563037 एवं इंजन नंबर म् 3631624 है। टैक्टर ट्राली का मालिक पूर्व परासी सरपंच जगदीश यादव पिता दलथम्बन भुर्तियां जो यह गोहडी़ ग्राम के निवासी है।एवं टैक्टर ट्राली ड्राईवर चंद्रभान पिता रामेश्वर भुर्तियां यह भी ग्राम गोहडी़ निवासी है ट्रैक्टर को धमोखर परिसर लाकर सुरक्षित खड़ा किया गया है। एवं भारतीय वन अधिनियम1927के तहत कार्यवाही की गयी है। मामले मे अनुशंधान जारी है।
