निराश्रित गौवंश पर नगर निगम कटनी द्वारा की जा रही सख़्त कार्यवाही
12 पशुपालकों पर करायी गई एफ.आई.आर दर्ज
(कटनी) शासन के निर्देशानुसार आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु कटनी नगर निगम द्वारा निगम सीमांतर्गत सभी 45 वार्डो में पशुपालकों से अपने पशुओं का पंजीयन कराने एवं पशुओं को सार्वजनिक स्थानों में नहीं छोड़ने की अपील की जा रही है।दिनांक 27 अगस्त से 17 सितंबर तक राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में आयोजित शिविरों में भी पशुओं के रजिस्ट्रीकरण एवं जागरूकता की कार्यवाही की जा रही है।इस अभियान को सफल बनाने हेतु 04-04 श्रमिकों की अतिरिक्त तैनाती की जाकर नगर के प्रमुख स्थल जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, प्रमुख चौराहों-तिराहों, कलेक्ट्रेट के बाहर आदि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है।निराश्रित मवेशियों के कार्यवाही के संबंध में अब तक 353 गौवंश/मवेशियों को कांजीहाउस भेजा गया,73 पशुपालकों पर राशि 22300 जुर्माना अधिरोपित किया गया है एवं पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर टैगिंग / ब्रांडिंड का कार्य निरंतर जारी है अब तक 72 जानवरो की टैगिंग कराई जा चुकि है साथ ही निराश्रित जानवरों के पशुपालकों पर कार्यवाही करते हुए अब तक 12 पशुपालकों पर एफ.आई.आर कराई गई है।
