मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री शर्मा के निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष स्व. श्री अमित (राम) शर्मा के उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. श्री शर्मा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने श्री अमित शर्मा के पिता पूर्व पार्षद श्री अशोक शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि रविवार को श्री अमित शर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतक के परिजन को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें