पर्वतारोही अमित विश्वकर्मा ने लद्दाख की दो पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहराकर विजयराघवगढ़ क्षेत्र का बढ़ाया मान

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी पर्वतारोही अमित विश्वकर्मा ने लद्दाख की दो पर्वत चोटियों, कांग पर्वतारोही अमित विश्वकर्मा ने लद्दाख की दो पर्वत चोटियों, कांग यात्से 1 (ऊंचाईयात्से 1 (ऊंचाई 21,001 फीट) और कांग यात्से 2 (ऊंचाई 20,563 फीट), पर तिरंगा लहराकर देश भर में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उनकी इस साहसिक उपलब्धि पर आरपीकेपी इंडिया न्यूज के चीफ एडिटर संतोष प्रसाद तिवारी और उनकी टीम ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए यह गर्व का विषय है एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनके अदम्य साहस और असाधारण उपलब्धि के लिए हमें आप पर गर्व है।

श्री तिवारी ने कहा कि हमारी टीम आशा करती हैं कि आप भविष्य में भी इसी तरह अपनी अद्वितीय उपलब्धियों से क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे। आपके आने वाले अभियानों के लिए भी ढेरों शुभकामनाएं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें