यूरोप में जूनियर वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शशांक जोशी ने जीता कांस्य पदक

(जबलपुर) माल्टा (यूरोप) में आयोजित जूनियर वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में जबलपुर के शशांक जोशी ने कांस्य पदक जीतकर विश्वपटल में अपने देश, प्रदेश, नगर, और अपने परिवार का नाम रोशन किया। उनके नगर आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर रांझी तक विजय जूलूस निकाला गया जिसमे विभिन्न संगठनों ने जगह जगह पर उनका स्वागत बंधन अभिनंदन किया।

अधिवक्ता संघ जबलपुर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (मध्य प्रदेश), उत्तराखंड संघ जबलपुर, गढ़वाल मित्र मंडल जबलपुर, नगर कांग्रेस कमेटी जबलपुर, गुड मॉर्निंग क्लब जबलपुर, व्यापारी संगठन रांझी, जिम एसोसिएशन जबलपुर, अन्य विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनो ने स्वागत कर शशांक जोशी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और देश का नाम इसी तरह रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें