राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मदद से सानिया के चेहरे पर आई मुस्कान

(हरदा) ग्राम रेलवा निवासी बालिका सानिया काजल्या का जन्म 7 अगस्त 2023 को हुआ था। सानिया के होंठ जन्म से ही कटे हुए थे। सानिया की माँ रवीना और पिता राजेश बेटी के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे। उन्हें बेटी के लालन पालन व उसे दूध पिलाने में बहुत समस्याएं आती थी। राजेश-रवीना बेटी के जन्म के बाद से ही बैतूल जिले में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। गरीबी के कारण बेटी के होंठों की प्लास्टिक सर्जरी कराने लायक आर्थिक स्थिति नहीं थी। पिछले दिनों सानिया के माता-पिता अपने गांव रेलवा आये, तो गांव की आशा कार्यकर्ता ने टीकाकरण के लिये सानिया को बुलवाया। टीकाकरण के दौरान बच्ची के कटे होंठ देखकर क्षेत्रीय ए.एन.एम. श्रीमती दीप्ति पटेल ने सानिया के पिता को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क सर्जरी का सुझाव दिया और हरदा डी.ई.आई.सी. से संपर्क किया। कुछ दिनों बाद बेटी सानिया का प्रकरण स्वीकृत हो गया और उसे प्लास्टिक सर्जरी के लिये भोपाल बुलाया जहाँ एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया गया और उसकी निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी हो हुई। सानिया अब पूर्णतः स्वस्थ है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद बेटी का खिला हुआ चेहरा देखकर रवीना और राजेश अब बहुत खुश है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *