कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने बैटनरी विभाग की समीक्षा बैठक ली
उत्कृष्ट कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र
(मुरैना) पशुपालन विभाग के विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में उप संचालक पशुपालन एव डेयरी विभाग डॉ. आर.एम.स्वामी ने विस्तृत बिन्दुवार जानकारी से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने समस्त टीम का आगे भी इसी स्तर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनोबल बढ़ाया। बैठक में एनआरएलएम के जिला नोडल ऑफीसर डॉ विनोद शर्मा, अतिरिक्त उपसंचालक एवं गौशाला प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश गोयल, सहायक संचालक एवं चलित पशुचिकित्सा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गणेश गोयनार, पांच विकासखण्डों के सीएम हेल्पलाइन के एल-1, अधिकारी एंव ब्लॉक वेटरनरी ऑफीसर तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे । इस दौरान पांच अधिकारियों, कर्मचारियों को कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किये। बैठक में डॉ. श्रृष्टि सिंह, केसीसी पशुपालन सेक्शन में जिला मुरैना में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। श्री बनबारी एवीएफओ, पशुचिकित्सिय दिमनी (गौशाला चांदपुर, दिमनी में गौवंश के उपचार में उत्कृष्ट कार्य) किया है। कलेक्टर ने सभी गौशालाओं को पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
