राजस्व महा अभियान मे जनअभियान परिषद के परामर्शदाता, नवांकुर संस्था निभा रही अग्रणी भूमिका
(उमरिया) जिले में चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान के तहत किसानों के खातो की ई केवायसी का कार्य किया जा रहा है । जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रविन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में परामर्शदाता, बीएसडब्ल्यू, एम एस डब्ल्यू एवं नवांकुर संस्थाएं ई केवायसी के कार्य करवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है । गत दिवस पाली के वार्ड क्रमांक 9 एवं पाली के मार्केट में डोर टू डोर भूलेख से आधार ई केवायसी कराई गई । इस अवसर पर राजस्व विभाग के पटवारी राजेश प्रजापति, जन अभियान परिषद के संजय साहू, शशि साहू उपस्थित रहे । इसी तरह ग्राम पंचायत ओदरी मे परामर्शदाता अर्चना मिश्रा, बीएसडब्ल्यू की छात्रा ज्योाति सिंह पटवारी के साथ घर घर संपर्क कर ईकेवायसी,ग्राम पंचायत भरौला में परामर्शदाता जय भारती व्दाोरा ईकेवायसी का कार्य किया गया ।
