शहीद प्रदीप पटेल के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, क्षेत्र के लाल एवम देश के सपूत पर हम सबको है नाज
(कैमोर) विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ग्राम हरदुआ कला पहुचकर शहीद वीर सपूत प्रदीप पटैल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधायक श्री पाठक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा में रहते हुए शहीद हुए हमारे विजयराघवगढ़ विधानसभा के वीर सपूत प्रदीप पटेल के बलिदान को लोग हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा शहीद के परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

ज्ञात हो कि हरदुआ कला निवासी प्रदीप पटेल पिता वैसाखू पटेल उम्र 24 वर्ष सन 2020 से भारतीय सेना में ड्राइवर पद पर कार्यरत थे। सिक्किम में सेना का वाहन 700 फुट गहरी खाई में गिरने की वजह से चार जवानों की शहादत हुई जिनमे प्रदीप पटेल का नाम भी शामिल है। सिक्किम के पाक्योंग जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा गुरुवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ड्राइवर प्रदीप पटेल पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी से एनरूट मिशन कमांड यूनिट में थे।
इसे भी देखे :- हरदुआ कला विजयराघवगढ़ के वीर सपूत प्रदीप पटेल हुए शहीद, समूचे क्षेत्र में शोक की लहर
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार मनीष शुक्ला, एसडीओपी के पी सिंह, सीईओ वृतेश जैन, थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा, उद्योगपति बाबू ग्रोवर, रंगलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। बताया गया की शहीद की पार्थिव देह शनिवार को गृह ग्राम पहुंचेगी। विधायक श्री पाठक ने बताया की मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने शहीद परिवार की हर संभव मदद करने की बात कही है।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

