मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खजुराहो पहुंचकर शहीद सैनिक प्रदीप पटेल को दी सलामी
(खजुराहो) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खजुराहो पहुंच कर शहीद सैनिक प्रदीप पटैल को सलामी दी। सीएम शहीद के अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे। सिक्किम पाक्योंग में सेना के वाहन की दुर्घटना में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हरदुआकला निवासी प्रदीप पटेल शाहिद हुए। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अंतिम संस्कार के लिए जा रहा है। शाहिद को गॉड आफ ऑनर एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सीएम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को एक करोड आर्थिक राशि देने की घोषणा की। इस दौरान भारी पुलिस बल खजुराहो एयरपोर्ट में मौजूद था।

ज्ञात हो कि सिक्किम में गुरुवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले में सिल्क रूट पर जुलुक जाते वक्त खाई में लगभग 700 फीट गहरी खाई में में वाहन गिर जाने से जेसीओ समेत चार जवानों की मौत हो गई ।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
