मानपुर थाना परिषर में शांति समिति की बैठक संपन्न
(उमरिया) मानपुर नगर परिषद थाना मानपुर में गणेश चतुर्थी एवं मिलादुन्नबी के संबंध में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक तहसीलदार कन्हैया कुमार पनिका , मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले , राम किशोर चतुर्वेदी , तिलक राज सिंह एवं मनोज सिंह एवं जनपद सदस्य रोशनी सिंह पत्रकार रामविलास त्रिपाठी, राजू गुप्ता, कृष्ण कुमार उपाध्याय ,कुलदीप गुप्ता , दीपक शर्मा एवं व्यापारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील नगर वासियों से की गई।
