निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने आदेश जारी कर किया विभिन्न कार्यों का विभाजन एवम् अधिकारों का प्रत्योजन, अधिकारियों को समक्ष में तलब कर की समस्त लंबित कार्यों की समीक्षा
(कटनी) नगर निगम आयुक्त शिशिर गेमावत द्वाराकार्यालयीन आदेश जारी करते हुए निकाय के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों के मध्य कार्यों का विभाजन किया है। जारी आदेश अनुसार पूर्व के समस्त आदेशों को अधिक्रमित किया जाकर निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए है, इसके साथ ही नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69(4) का प्रयोग किया जाकर एक पृथक आदेश के माध्यम से निगमायुक्त में वेष्ठित विभिन्न अधिकारों का प्रत्योजन अधिकारियों के मध्य किया गया है। निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समक्ष में तलब किया जाकर सभी लंबित कार्यों की समीक्षा की जाकर समस्त लंबित कार्यों को निराकृत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उक्त दायित्वों के निर्वहन करते समय सभी संबंधितों को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 तथा शासन के अन्य सुसंगत अधिनियम, नियमों, निगम परिषद, मेयर इन काउंसिल के निर्णय तथा जारी शासन द्वारा जारी अन्य निर्देशो, आदेशों का पालन कर कार्यों का संपादन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
