कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आये दिव्यांग आवेदक मोहम्मद अनीस को तत्काल दिलवाई मोटोराईज्ड ट्राईसाइकल

जनसुनवाई में 92 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

(भोपाल) कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई बैठक हुई। बैठक में आये दिव्यांग आवेदक श्री मोहम्मद अनीस पिता को सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से एक बैटरी वाली मोटोराईज्ड ट्राईसाइकल वितरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल, श्री अंकुर मेश्राम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निधि चौकसे एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शर्मा उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर हितग्राही को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अंकुर मेश्राम द्वारा एक मोटोराईज्ड ट्राईसाइकल दी गई। आवेदक के दस्तावेजों का पात्रता परीक्षण संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय भोपाल श्री आर.के.सिंह द्वारा किया गया है जिसमें हितग्राही पात्रतानुसार 80 प्रतिशत दिव्यांग एवं भोपाल जिले का निवासी पाया गया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैटरी वाली मोटोराईज्ड ट्राईसाइकल के क्रय करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल को निर्देश दिए गए थे। प्राप्त निर्देशानुसार मोटोराईज्ड ट्राईसाइकलों का क्रय मेसर्स एचएचडब्ल्यू केयर प्रोडक्ट इंदौर के माध्यम से किया गया था जिसका भुगतान खनिज विभाग भोपाल के पीएमएफ फंड से कराया गया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें