निगमायुक्त शिशिर गेमावत के निर्देशन में निरतंर जारी है आवारा पशुओं के नियंत्रण की कार्यवाही

आवारा गौवंश/ मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगायी जा रही रेडियम पट्टी

(कटनी)  शासन के निर्देशानुसार निगमायुक्त शिशिर गेमावत के द्वारा आवारा पशु मवेशियों के नियंत्रण हेतु सड़क से सुरक्षित हटाने एवं दुर्घटना से जन हानि के साथ साथ पशु हानि रोकने हेतु निरंतर कार्यवाही किए जाने के सख़्त निर्देश दिए गए है उक्त आदेश के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सड़क में एवं अन्य स्थानों में पाये जाने वाले पशुओं मवेशियों की सींग पर रेडियम पट्टी जा रही है ताकि रात्रि कालीन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।इसी क्रम में सड़क से पशुओं को हटाने हेतु  पशुपालकों पर जुर्माना ,एफआईआर अन्य कार्यवाही भी की जाकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें