रामप्रसाद बैगा को पक्का आवास मिलने से जीवन में आया सुधार
(शहडोल) केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत बैगा परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत, अति पिछड़ी समुदाय के लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा जिससे उनकी जीवनशैली में बदलाव आए। इसी कड़ी में शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम जमुई निवासी श्री रामप्रसाद बैगा को पीएम जनमन योजना के तहत पक्का आवास प्रदान किया गया है। पक्का आवास मिलने के बाद श्री रामप्रसाद बैगा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद हेतु कहा कि अब मै अपने परिवार केे साथ सुरक्षित और बेहतर तरीकेे से जीवन जी सकूंगा। उन्होंने कहा कि पहले अस्थायी और कमजोर आवासों में रहने की वजह से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उनका जीवन स्तर सुधर गया है।
