आरोपी के विरूध्द पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला कायम

(उमरिया) थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 11 सितंबर 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल-सफेद रंग के 12 चक्का ट्रक नंबर यूपी71टी9528 नौरोजाबाद की ओर से आ रहा है जिसमें 21 नग पशु क्रूरता पूर्वक भरे हुये है । प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार ट्रक को पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे के पास रमपुरी तिराहे की ओर से सामने से आते देखा जिसे रोककर चालक से उसका नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम पता मोह. गुलफाम पिता मोह. लाला निवासी बरीपुर जिला कौशम्बी उ.प्र. बताया गया । ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 19 नग पड़ा , 02 नग पडिया कुल 21 नग पशु क्रूरता पूर्व भरे पाये जाने पर चालक से उक्त संबंध में दस्तावेज मांगे गये जिसके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जाने पर आरोपी के कब्जे से संबंधित ट्रक एवं 21 नग पशु कुल मसरूका 10 लाख रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं मोटर व्हीलक एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरूद्ध नियमतः विधिसंगत कार्यवाही की गई है । सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उनि बालेन्द्र शर्मा, उनि बृजकिशोर गर्ग, सउनि विनोद प्रजापति, सउनि उमेश सिंह व प्र.आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें