आबकारी विभाग ने देवास में होटल/ढाबों और संदिग्ध स्थानों में कार्यवाही कर 02 प्रकरण दर्ज किये

(देवास) देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा, परिवहन, संग्रहण और विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी दल ने देवास शहर में होटल/ढाबों, संदिग्ध स्थान, होटल साईनाथश्याम सुंदर ढाबामीठा तालाब के पास स्थानों पर सर्चिंग की गई। जिसमें 12 केन बीयर55 पाव प्लेन देशी मदिरा5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही में कुल 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 6650 रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डीपी सिंह,आबकारी आरक्षक गुरुदत्त वर्मादीपक टटवाड़े शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें