सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का करें शत प्रतिशत निराकरण: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

(बैतूल) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को टीएल बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अगस्त माह में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी दो दिनों में शत प्रतिशत किए जाने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि जिले में जितने भी पौधे लगाये गये हैं उनकी फोटो वायुदूत एप्प पर अपलोड करें। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में गंभीरता एवं अति संवेदनशीलता के साथ काम करें और शिकायतों के निराकरण में तेजी लाए। पीएम श्री एम्बुलेंस योजना, बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने स्वास्थ्य विभाग को आगामी 25 सितंबर तक 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।

स्कूल बसों की जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पुलिस के साथ समन्वय कर स्कूल बसों की जांच करें और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली बसों को जब्त करने की कार्यवाही करें। साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों के ड्राइविंग लायसेंस बनाए जाने के लक्ष्य को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रात: 10 बजे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यालयों में सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *