आदर्श महाविद्यालय मे स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

(उमरिया) शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कक्षा कक्ष सफाई एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया स इस अवसर पर शपथ दिलाई गई कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आज़ादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ नियाज़ अंसारी , स्वच्छता पखवाड़ा संयोजक डॉ बेबी धुर्वे, डॉ राजीव तिवारी, आदित्य राय, हरीश शुक्ला, डॉ नवीन उपाध्याय एवं डॉ सत्येंद्र महोबिया सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *