भाजपा नेता अमित सिंह की माता जी का दुखद निधन
(पन्ना) पन्ना शहर के गांधी चौक आगरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर राजेंद्र सिंह परमार की धर्मपत्नी श्रीमती राजेंद्र कुमारी सिंह का उपचार के दौरान विगत दिवस जिला चिकित्सालय पन्ना में दुखद निधन हो गया है। श्रीमती सिंह 73 वर्ष की थी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नेता अमित सिंह की माता जी थी। श्रीमती सिंह काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज झांसी व सतना में चल रहा था।
विगत दिनांक 15 सितंबर की शाम उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया। जहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया लेकिन श्रीमती सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अंतिम सांस ली।
जैसे ही पन्ना नगर वासियों एवं उनके गृह ग्राम डहर्रा पवाइया जानकारी पहुंची पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।श्रीमती सिंह का गत दिवस 16 सितंबर की दोपहर स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया । श्रीमती सिंह, देवेंद्र सिंह परमार की अनुज वधु एवं पुष्पेंद्र सिंह परमार , व सुरेन्द्र सिंह परमार की भावी जी थी। उनके निधन हो जाने पर शहर के गणमान्य नागरिक, राजनेताओं , पत्रकारों समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
✍️ (राम बिहारी गोस्वामी)
RPKP INDIA NEWS
पन्ना
