सेवानिवृत्ति जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सोसायटी के कर्मचारी दिनेश पाराशर का दुखद निधन

(पन्ना) पन्ना शहर के जाने-माने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सोसाइटी में पदस्थ रहे सेवा सेवानिवृत्ति कर्मचारी दिनेश पाराशर दाऊ का 19 सितंबर 2024 को नागपुर में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया है । श्री पाराशर लगभग 63 वर्ष के थे। विगत 6 माह से वह कैंसर के मरीज थे जिनका उपचार नागपुर में चल रहा था।

दाऊ पाराशर के नाम से पन्ना शहर में प्रख्यात थे। वह क्षेत्रीय फिल्म व क्षेत्रीय फिल्मों को बनाने तथा फिल्मी जगत से जुड़े लोगों का हमेशा उत्साह वर्धन करते थे। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम फेसबुक मे हमेशा सक्रिय रहते थे क्योंकि पन्ना जिले के प्रतिष्ठित लोगों में जाने जाते थे। श्री पाराशर पंचायत विभाग में पदस्थ पीसीओ श्री राजेश पाराशर के बड़े भ्राता थे एवं पन्ना नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता पाराशर की ज्येष्ठ थे। श्री पाराशर विकास पाराशर एवं आकाश पाराशर के पिताजी थे। अभिषेक पाराशर, दीपाली परासर के ताऊ थे। श्री पाराशर पन्ना शहर के तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल थापक के ज्येष्ठ साले थे।

श्री पाराशर के दुखद निधन की सूचना जैसे ही शहर में प्राप्त हुई पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्री पाराशर का कल दिनांक 20 सितंबर को रानी बाग स्थित मुक्तिधाम में सुबह लगभग 10:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(राम बिहारी गोस्वामी)
RPKP INDIA NEWS
           पन्ना

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें