आकांक्षी ब्लॉक में 24 सितम्बर तक प्रगति न आने पर विभागीय अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही होगी
(मुरैना) कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने शुक्रवार को आकांक्षी ब्लॉक पहाडगढ़ में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें कम प्रगति के लिये महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक स्टाफ को चेतावनी के तौर पर 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। वहीं 24 सितम्बर तक प्रगति नहीं लाने पर जिला अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जनपद सीईओ पहाडगढ़ श्री रामपाल करजरे, डीपीएम श्री दिनेश तोमर सहित विकासखण्ड स्तर का स्टाफ उपस्थित था।
