स्वच्छता ही सेवा के तहत जनपद पंचायत करकेली की ग्राम पंचायतो में स्वच्छता रैली निकाली गई

(उमरिया) जिला स्वच्छता समन्वयक मनीषा कांड्रा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जनपद पंचायत करकेली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्कूली छात्र छात्राओं व्दारा स्वच्छता रैली साइकिल रैली निकाली गई। इसी तरह जनपद पंचायत करकेली के पदस्थ कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में स्कूल के छात्र छात्राओं व ग्रामवासियों को शौचालय के उपयोग अपशिष्ट प्रबंध के बारे बताया गया। ग्राम पंचायतों में छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया और साथ ही स्वच्छता शपथ दिलाई गई कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आज़ादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें