नगर परिषद नौरोजाबाद में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए
(उमरिया) मुख्य नगर पालिका अधिकारी नौरोजाबाद ज्योति सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद नौरोजाबाद में मार्केट प्लेसेस पीपल चौक, बजारपुरा, बस स्टैंड और विद्यालायो में कल्चरल फेस्ट- कठपुतली /नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कठपुतली , नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया जिसमें गणमान्य नागरिक विद्यालय के शिक्षक और छात्र शामिल हुए। नुक्कडड नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि हम सभी को स्वच्छता का संकल्प लेकर यह तय करना चाहिए कि हम गंदगी को फैलने से रोकेंगे आगे भी इस अभियान तथा स्वच्छता को जारी रखेंगे। स्वच्छता को आदत बनायेगे ।
