म प्र समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला ने वेदांती जी का किया भव्य स्वागत
(विजयराघवगढ़) रामजन्म भूमि के अग्रणी नेतृत्वकर्ता मछली शहर के पूर्व सांसद विद्वान एवं ओजस्वी कथा वाचक डा राम विलास वेदांती जी के विजयराघवगढ़ आगमन पर म प्र समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती पद्माशुक्ला ने सहयोगियों के साथ वेदांती जी का पुष्प हार और कलश के साथ स्वागत किया।

ज्ञात हो कि डा रामविलास वेदांती जी विजयराघवगढ़ में संकट मोचन आश्रम जगन्नाथ धाम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान भाग्य सप्ताह में कथा वाचन करने हेतु आगमन हुआ है। कथा शुभारंभ के पूर्व पचमथा धाम श्री गणेश मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।

