खंडवा हंडिया मार्ग बायपास रोड की मंजूरी : 59.71 करोड रुपए लागत से बनेगा 28.50 किलोमीटर लंबा मार्ग

(हरदा) लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा मसनगांव से डोमनमऊ, रेलवा एवं अजनास होते हुये हंडिया मार्ग स्वीकृत कर दिया गया है। इससे हरदा शहर में भारी वाहनों का दबाव कुछ हद तक कम हो जाएगा ।

कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल ने बताया कि यह मार्ग 28.50 कि. मी लम्बाई का होगा तथा इसकी कुल लागत 59.71 करोड़ रहेगी। इस टू लेन मार्ग की चोड़ाई 7 मीटर स्वीकृत हुई है। इस डामरीकृत मार्ग पर कुल 33 नग पुल पुलिया बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीन मार्ग का निर्माण जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया जाएगा।

कार्यपालन यंत्री पाटिल ने बताया कि कई वर्षों से क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा निरंतर इस मार्ग की मांग की जा रही थी। यह मार्ग हरदा जिले का अत्यन्त महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे शासन द्वारा “मुख्य जिला मार्ग” घोषित भी किया जा चुका है। इस मार्ग की निविदा आगामी 30 सितंबर को आमंत्रित की जाएगी, तथा निविदा स्वीकृत होने के बाद शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें