रीठी अध्ययन केंद्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित निबंध व भाषण के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक विकासखण्डों व ग्राम पंचायतों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत रीठी अध्ययन केंद्र में समाजकार्य में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं व जनअभियान परिषद के परामर्शदाताओं द्वारा मिलकर कक्षा संचालन के साथ -साथ चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस वर्ष कि थीम स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता के अनुरूप आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न शानदार उदाहरण देते हुए लोगो को जागरूक बनाने का संदेश दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजनी पटेल व कौशल्या मेहरा संयुक्त रूप से हासिल किया जबकि दूसरे स्थान पर गनपत कोल व तृतीय स्थान पर बेबी बर्मन रहे। साथ ही निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रजनी सिंह, द्वतीय कंचन सिंह व सोमवती लोधी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को नवांकुर संस्था कुदरी द्वारा प्रमाण पत्र व युवा सबेरा समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करने की घोषणा समिति के सदस्यों द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता गोवर्धन रजक, अरुण तिवारी, शरद यादव, शिवानी गुप्ता, रूपा बर्मन, एवं नवांकुर संस्था, युवा सवेरा समिति व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें