(शहडोल) स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज शासकीय प्राथमिक विद्यालय भर्री, एकीकृत शासकीय हाई स्कूल भमरहा, शासकीय प्राथमिक शाला पचगांव सहित जिले के अन्य विद्यालय परिसरों में लोगों ने साफ-सफाई कार्य में श्रमदान किया। गौरतलब है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा।