रंगनाथनगर पुलिस की अवैध जुआ फड़ पर एक और कार्यवाही, तीन जुआरियों पर मामला दर्ज
अवैध शराब बिक्रय के ठिकाने पर दबिश देकर किया आबकारी का मामला पंजीबद्ध
(कटनी) रंगनाथनगर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित तीन जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही बंधवा टोला में अवैध शराब बिक्रय के ठिकानों पर दविश देते हुये एक प्रकरण 34ए आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया है । यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव और उनके टीम ने इस कार्यवाही को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है ।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक कटनी के व्दारा निर्देशित जीरो टाँलरेंस नीत के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 22 सितम्बर 2024 के 21/05 बजे थाना रंगनाथनगर क्षेत्र पाठक वार्ड संयासी बाबा के पास अवैध रूप से संचालित जुआ फड़ की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस टीम गठन कर बताये हुये स्थान पर छापेमारी की गई, जहाँ से तीन जुआरियों मंयक बर्मन पिता अशोक बर्मन उम्र 33 साल निवासी भटटा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर जिला कटनी, विस्सू साहू पिता सूरज साहू उम्र 40 साल निवासी कावसजी वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी, साजन वंशकार पिता चंद्रलाल वंशकार उम्र 42 साल निवासी फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी को रंगे हाथों पकड़ा गया। मंयक बर्मन पिता अशोक बरामद सम्पति 1150 रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जप्तकर मामला पंजीबद्ध किया गया।
बंधवा टोला में अवैध शराब बिक्रय के ठिकानों पर दविश दी गई जिसमें आरोपी शिब्बू उर्फ सतेन्द्र तिवरी पिता स्व नर्मदा प्रसाद तिवारी उम्र 39 साल निवासी धाऊ चक्की मदन मोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी जो अवैध शराब बेचते हुये पाये जाने पर आरोपी से अवैध शराब जप्तकर 34 ए आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव सउनि विनोद चौधरी, प्र आर सतीश तिवारी, आर शुभम, आर वीरेंद्र,आर पंजाब एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही ।
