स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत नगर निगम कटनी द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कर दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

(कटनी)  शासन के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को जागरूक कर इस अभियान में शामिल होकर अपने नगर को स्वच्छ बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है,इसी तारतम्य में दिनांक 22 सितंबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में जन अभियान परिषद एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता संवाद एवं कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें छात्रों को स्वच्छता के कई पहलु बताए गए एवं नगर निगम के किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

इस दौरान युवा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर आशुतोष माणके ने छात्रों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।नगर निगम की सहयोगी संस्था ओम साईं विजन के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेन्द्र जाटव , टीम लीडर  सुरेन्द्र पाण्डेय सुपरवाइजर धनराज विश्वकर्मा के द्वारा संस्था द्वारा की जाने वाली आईईसी गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की एवं आनंद विभाग से अनिल कांबले ने 3 आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) से संबंधित बातों को छात्रों को अवगत करवाया,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक शबालमुकुंद मिश्र नेवी छात्रों से अपने-अपने प्रयोगशाला ग्रामों एवं वार्डों में ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर इस अभियान में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी देते हुए अपने शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंतिम क्रम में कार्यशाला एवं संवाद के पश्चात सभी छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित किया तथा स्वच्छता के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें