कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

(भोपाल) कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्या सुन मौके पर ही निराकरण कराया। इस मौके पर एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल, श्री सिद्धार्थ जैन, संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, डिप्टी कलेक्टर निधि चौकसे उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आए नागरिकों से लगभग 114 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने न केवल मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें