जिला पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई गई स्वच्छता ही शपथ

(उमरिया) स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्यो को स्व्च्छाता की शपथ दिलाई कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आज़ादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मोहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह सहित जिला पंचायत के सदस्यों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में पौधरोपण किया एवं सुरक्षा का संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें