कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्याएं व शिकायतें, निराकरण के दिए निर्देश

 कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई

(शहडोल)   कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आज साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर  डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में शहडोल के वार्ड नं. 3/4 निवासी मनिक चंद्र गुुप्ता ने आवेदन देकर बताया कि नगरपालिका शहडोल के पेंशन प्रभारी द्वारा मेरा वृद्धावस्था पेंषन नही बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि मुझे वृद्धावस्था पेंषन योजना के तहत पेंषन बनवाकर पेंशन की राशि प्रदाय कराया जाए। जिस पर कलेक्टर संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर वृद्धावस्था पेंषन की राशि दिलाने के निर्देष दिए।  जनसुनवाई मेें जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत देवरा निवासी श्री रामखेलावन शर्मा ने आवेदन देकर बताया कि मै शारीरिक व पैर से 80 प्रतिशत विकलांग हूँ और मेरे पास रहने के लिए घर नही है मै, कई बार ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया परन्तु कोई ध्यान नही दिया जाता है। उनका कहना था कि मुझे दिव्यांग आवास दिलाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिए।  जनसुनवाई में शहडोल के वार्ड नंबर 25 निवासी श्री राजपाल सिंह ने आवेदन देकर बताया कि अभी तक मेरा नाम बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है। उनका कहना था कि मेरा नाम बीपीएल सूची में दर्ज कराया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर बीपीएल सूची में नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई मेें शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए ।       जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर. अंजली, अुनविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें