गणित की कठिन अवधारणाओं को बच्चों को आसानी से समझाने के लिए विशेष प्रयास

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण हेतु प्रश्न बैंक का विमोचन किया

(इन्दौर) कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा  प्रश्न बैंक पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। जिला शिक्षा केन्द्र के द्वारा विद्यार्थियों के लाभ हेतु कठिन अवधारणाओं को सीखने के प्रतिफलों पर आधारित प्रश्न बैंक का निर्माण इंदौर ग्रामीण के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री हरिओम वैष्णव के मार्गदर्शनविकासखण्ड अकादमिक समन्वयक श्रीमती शिल्पी मेहरोत्रा शिवान के निर्देशन एवं सहयोग से किया गया है। प्रश्न बैंक में विज्ञानगणित की कठिन अवधारणाओं को बच्चों को आसानी से समझाने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। प्रश्न बैंक को समस्त विद्यालयों में भेजा जाएगा। विमोचन अवसर पर इंदौर जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती शीला मेरावीजिला अकादमिक समन्वयक श्री विवेक शर्माइंदौर ग्रामीण विकासखंड समन्वयक श्री हरिओम वैष्णवशहरी-2के श्री राजेन्द्र तंवरप्रश्न बैंक निर्माण की निर्देशक श्रीमती शिल्पी मेहरोत्रा शिवान एवं एनएएस प्रभारी श्री जितेंद्र राठौड़ उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें