पालीटेक्निक उमरिया में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न
(उमरिया) प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता पखवाडे का संचालन किया जा रहा है । स्वच्छ ता पखवाडे में शासन प्रशासन के साथ साथ जन मानस भी आगें आकर जन सहभागिता निभा रहा है । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पालीटेक्निक उमरिया में छात्र छात्राओ, शिक्षकों ने मिलकर परिसर की साफ सफाई की एवं स्वच्छता का संदेश दिया । इस दौरान परिसर से निकले कचरे का यथा स्थाएन पर निपटान किया गया । इस अवसर पर पालीटेक्निक के प्राचार्य सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
