नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में कार्यस्त मास्टर वालंटियर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
50 से अधिक मास्टर वालंटियर को नशा मुक्त भारत अभियान को साकार रूपप्रदाय करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया
(भिण्ड) सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदाय निर्देश के अनुक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र भिण्ड परिसर में समस्त जिले में कार्यस्त मास्टर वालंटियर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक मास्टर वालंटियर को नशा मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर पर साकार रूप प्रदाय करने हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। जिसमें ट्रेनर श्री शिवप्रताप सिंह भदौरिया जनअभियन परिषद, डॉ अनीता बंसल असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री राजीव जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री पंकज संजय खेल-कूद विभाग एवं श्री दिनेश शाक्य उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भिण्ड, श्री मनीश सिंह कुशवाह प्रशासनिक अधिकारी, श्री आशीष मिश्रा श्री जोगेन्द्र चौहान समग्र अधिकारी, श्री आकाश तोमर, श्री सौरभ सेन श्री अरूण अग्रवाल, श्रीमती निधी भदौरिया, समग्र अधिकारी श्री सुबोध श्रीवास्तव श्री पंचम सिंह एवं डीडीआरसी कर्मचारी श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री गंगाराम, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती मुनमुन सिन्हा, के साथ प्रमुख रूप से कलापथक दल सामाजिक न्याय से श्री नरेश तोमर श्री विजयसिंह श्री रामअवतार उपस्थित रहे।
