विश्व पर्यटन दिवस पर गोसाई मंदिर में सुरक्षित पर्यटन की दिलाई गई शपथ

शुक्रवार को जिले भर में विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

(बालाघाट)   जिले भर में विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कलेक्टर श्री मृणाल एवं जिपं श्री अभिषेक सराफ के निर्देशन में विश्व पर्यटन दिवस का कार्यक्रम जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बालाघाट द्वारा गोसाई मंदिर धन्सुआ में आयोजित किया गया। जिसमे पुरातत्व विभाग द्वारा गोसाई मंदिर के  री-स्टोर का कार्य किया गया। जिसमे बाद अब मंदिर वर्तमान में सुधार कार्य पश्चात पूर्व स्वरूप में आ गया है। कार्यक्रम में अधिकारियों कर्मचारियों एवं ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्य भी सम्पन्न किया गया। साथ ही जपं सीईओ द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। इस अवसर पर सरपंच निर्मला धुर्वे रमेश रंगलानी,राजेन्द्र सिंग ठाकुर,वीरेंद्र गहरवाल, नोडल अधिकारी पर्यटन विकास रघुवंसी, रंजीत पटले व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें